फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   त्योहारी सीजन में माहौल बिगाड़ने की फिराक में जुटे खुराफाती

त्योहारी सीजन में माहौल बिगाड़ने की फिराक में जुटे खुराफाती

Thu, 21 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में माहौल बिगाड़ने की फिराक में जुटे खुराफाती
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में खुराफाती माहौल को बिगाड़ने की कोशिश में जुट गए हैं। 24 घंटे में जिले के दो धार्मिक स्थलों पर छेड़छाड़ के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। उधर, एसएसपी ने खुराफातियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई के लिए थानेदारों को भी निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन के बुड्ढाखेड़ा गांव में धार्मिक स्थल पर खुराफात के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ ही था कि देवबंद में देव मूर्ति से छेड़छाड़ के बाद माहौल फिर गरमा गया। हालांकि पुलिस ने लोगों को शांत कर माहौल बिगड़ने नहीं दिया। जातीय हिंसा के बाद बमुश्किल सहारनपुर की कानून व्यवस्था पटरी पर आई है। ऐसे में त्योहारी सीजन में खुराफातियों को चिह्नित कर उन पर लगाम कसने की चुनौती होगी। एसएपी बबलू कुमार ने बताया कि थानेदारों को खुराफातियों पर नजर रखने को कहा गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। क्षेत्रवार खुराफाती और अवांछनीय तत्व चिह्नित किए जाएं और उन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed