फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्रों से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटा

छात्रों से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटा

Fri, 01 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रों से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटा
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने दो युवकों से तमंचों के बल पर बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकियां देते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की परंतु उनका कोई सुराग नही लग सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ला ईशरा निवासी ऋषभ मित्तल अपने दोस्त युवराज मोगली को सहारनपुर मार्ग स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सीएचसी के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें जबरन रोक लिया। बदमाशों ने ऋषभ की बाइक और मोगली का मोबाइल एवं 250 रुपये लूट लिए। शोर मचाने और विरोध करने पर तमंचों की बट से उनके साथ मारपीट की जिसमें वह दोनों घायल हो गए। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवकों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाल संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित युवकों से जानकारी की और बदमाशों की तलाश की। बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका। राहुल राज, नीरज पाहुजा, संदीप माहेश्वरी, सचिन बंसल, छोटू, अर्जुन, राजेश काका, दीपक शम्मी सहित अनेक लोग पीड़ित युवकों के साथ कोतवाली पहुंचे और रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद भी कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाल संजीव कुमार ने जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


क्षेत्र में बदमाश मस्त, पुलिस पस्त
-दो माह में एक दर्जन से अधिक वारदातें
-एक का भी खुलासा नही कर सकी पुलिस
गंगोह।
पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली से वाकिफ हो चुके बदमाश अब पुलिस की नाक के नीचे वारदात करने लगे है। वह जानते है कि वारदात के बाद पुलिस उन्हें पकड़ने का कोई प्रयास नहीं करेंगी और पीड़ित मात्र तहरीर देकर चुप बैठ जाएगा। यही वजह है कि बीते दो माह में बदमाश एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नही कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो माह में हुई प्रमुख वारदातें
28 अगस्त को कोतवाली के सामने बस का इंतजार कर रही महिला पूनम गोयल से चेन लूटी गई।
26 अगस्त को गांव कुंडाकलां में महिला को बंधक बनाकर नगदी-जेवर लूटे।
23 अगस्त को पति के साथ बाजार जा रही एएनएम प्रेमलता से बाइकर्स गैंग के दो बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे।
6 अगस्त को बागड़धाम यात्रा से लौट रहे मोहल्ला गुजरान निवासी दीपक एवं उसके परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की गई।
4 अगस्त को शोभित विवि से घर लौट रही मोहल्ला नजूल निवासी बीसीए की छात्रा अंजली से बाइक सवार बदमाशों ने बैग और मोबाइल लूटा।
19 जुलाई को रामबाग कालोनी निवासी पुष्पा देवी पत्नी किशन से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटने का प्रयास किया।
18 जुलाई को शामली जनपद के झिंझाना अंतर्गत गांव जैनपुर निवासी ब्रह्मसिंह से करनाल हाईवे पर बाइक लूटी।
3 जुलाई को नगर की रामबाग कालोनी में रिश्तेदारी में आई हुई वृद्ध महिला तुलसी से चेन लूटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed