फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रास्तम गांव में रंजिशन मारपीट में तीन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज

रास्तम गांव में रंजिशन मारपीट में तीन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
रास्तम गांव में रंजिशन मारपीट में तीन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज
रंजिश में पीटा, तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रास्तम गांव में रंजिश के चलते तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
रास्तम गांव निवासी अर्जुन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के सुमित से उसके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि शनिवार को इसी रंजिश के चलते सुमित पक्ष के अक्षय कुमार, धर्मवीर और सोहन घर में घुसे और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं शोर सुनकर पिता और भाई बीच बचाव के लिए आए तो उक्त लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आस पड़ोस के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अर्जुन सिंह की तहरीर पर अक्षय, धर्मवीर और सोहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विवाहिता को घर से निकाला, तहरीर दी
देवबंद। मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी असमा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसने अपनी मर्जी से रहमपुर बेलड़ा निवासी व्यक्ति से शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। कई बार तो उन्होंने उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया। असमा का आरोप है कि रविवार की सुबह करीब दस बजे पति अपने घरवालों के कहने में आकर कमरे में आया और मायके से कार लेकर आने को कहने लगा। जब उसने इससे इंकार किया तो पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। असमा ने पुलिस ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed