{"_id":"598cacc84f1c1b4a228b47da","slug":"31502391496-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच-पांच हजार के दो ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच-पांच हजार के दो ईनामी गिरफ्तार
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच-पांच हजार के दो ईनामी गिरफ्तार
सहारनपुर। गैंगस्टर और नकबजनी के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया।
जनकपुरी थाना क्षेत्र में नकबजनी और गैंगस्टर के मामले में अंकित निवासी हुसैन मलकपुर थाना बेहट सात महीने से फरार चल रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अंकित के दो साथियों को पुलिस ने फरवरी में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया था। पुलिस तभी से अंकित की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि अंकित गाड़ी चलाने का काम करता है। इस कारण अक्सर बाहर रहता था। इसलिए पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। गिरफ्तार न हो पाने के चलते अंकित पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने अंकित के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अंकित पर जनकपुरी और सदर कोतवाली में चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत काफी समय से फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी मंसूर निवासी नखासा बाजार को धवन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्तता के आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 151 ग्राम चरस भी बरामद की है।