फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने अभियान चलाया तो दो दिन में ही 297 आरोपी कर लिए गिरफ्तार

पुलिस ने अभियान चलाया तो दो दिन में ही 297 आरोपी कर लिए गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अभियान चलाया तो दो दिन में ही 297 आरोपी कर लिए गिरफ्तार
सहारनपुर। पुलिस ने वांछितों को पकड़ने के लिए एक साथ मिलकर अभियान आपरेशन थंडर चलाया तो दो ही दिन में 297 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें चार इनामी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक एस इमैनुअल के निर्देश पर मंडल के तीनों जिलों में गैर जमानती वारंटियों, वांछित अपराधियों एवं ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिवसीय अभियान ऑपरेशन थंडर चलाया गया। इस अभियान के दौरान थाना प्रभारियों को टास्क देकर दबिशें दिलवाई गई। अभियान के दौरान पुलिस ने सहारनपुर में 124 वांछित, 85 वारंटी, 3 ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें 2 आरोपी 12000-12000 रुपये के इनामी शमिल हैं। एक आरोपी 5000 रुपये का इनामी गिरफ्तार किया गया। कुल 212 आरोपी गिरफ्तार किए गए। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 37 वांछितों, 23 वारंटी समेत कुल 60 आरोपियों को और शामली में 19 वांछितों तथा 5 वारंटियों समेत एक 12000 का इनामी समेत कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जिलों के 180 वांछित, 113 वारंटी एवं 4 ईनामियों समेत कुल 297 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान की कार्रवाई की समीक्षा के बाद सबसे अधिक सराहनीय कार्य करने वाले बड़गांव थाना प्रभारी, मीरापुर थाना प्रभारी तथा शामली कोतवाली प्रभारी को डीआईजी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed