{"_id":"920a27d5f54f0b30b9853875edcb97ac","slug":"3-65-lakh-looted-from-jaggery-trader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ व्यापारी से 3.65 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़ व्यापारी से 3.65 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने बेलडा नहर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर तमंचे से आतंकित कर गुड़ व्यापारी से करीब 3.65 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस बदमाशों को पकड़ने की बजाय वारदात को दूसरे की सीमा में होना बताने में ही उलझी रही। पुलिस के इस रवैये से व्यापारियों में रोष है।
थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव निवासी संजय पुत्र सतपाल कोल्हुओं से गुड़ खरीद कर मंडी में बेचने का कार्य करता है। संजय के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे वह देवबंद मंडी में गुड़ बेचकर वहां से 4.65 लाख रुपये लेकर बाइक पर लौट रहा था। नगदी उसने दो जगह रखी थी।
जब वह भायला और महेशपुर के बीच पहुंचा तो बेलड़ा पुलिस चेकपोस्ट से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाते हुए नीचे गिरा लिया और मारपीट करने के बाद जेब में रखे करीब 3.65 लाख रुपये लूट लिए और तमंचा लहराते हुए बाइक पर देवबंद की ओर चले गए।
विज्ञापन
लुटेरे उसका मोबाइल भी साथ ले गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने लूट के शिकार गुड़ व्यापारी को संभाला और इसकी सूचना बड़गांव थाने में दी। सूचना के करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को देवबंद का बताते हुए टालने का प्रयास किया।
इसी बीच देवबंद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस करीब आधा घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही और पीड़ित रोता रहा लेकिन न तो बड़गांव थाने और न ही देवबंद में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, इस बारे में सीओ देवबंद सुरेशपाल भी मिटिंग में होना कहकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वहीं देर शाम देवबंद कोतवाली प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि तीन के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है।