फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   241 million notice to illegal miners

अवैध खनन करने वालों को 241 करोड़ का नोटिस

Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए जिलाधिकारी ने 18 पट्टाधारकों के खिलाफ 241 करोड़ रुपये का रिमाइंडर नोटिस जारी किया है। बसपा एमएलसी सहित पट्टाधारकों के खिलाफ की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पांच साल पहले चिह्नित किए गए अवैध खनन में 2015 में रिकवरी नोटिस जारी किया गया था। उसी मामले में डीएम ने रिमाइंडर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में बेहट क्षेत्र में 18 पट्टों के आसपास अवैध खनन चिह्नित किया गया था। पट्टाधारकों के खिलाफ 2015 में प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें 241 करोड़ रुपये के राजस्व हानि का उल्लेख करते हुए पट्टाधारकों पर पेनाल्टी तय की गई थी।
विज्ञापन


समय बीतने के साथ ही किसी तरह की रिकवरी नहीं हुई। सीबीआई जांच से पहले डीएम पीके पांडेय ने पांच साल में हुए अवैध खनन और कार्रवाई की समीक्षा की तो कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। अवैध खनन से जुड़े करीब 437 मामले पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर डीएम ने पट्टाधारक बसपा एमएलसी महमूद अली, विकास अग्रवाल, अमित जैन, नसीम और वाजिद अली के 18 पट्टों पर 241 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस जारी किया है। माना जा रहा है कि अवैध खनन के और नोटिस भी जारी होंगे। 


जिला खनन अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि दो साल पहले नोटिस जारी हुआ था। उसका जवाब पट्टाधारकों की ओर से नहीं आया। जिस पर हमने रिमाइंडर नोटिस जारी कर तहसील में रिकवरी के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed