फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने किसान को बंधक बना दो मवेशी लूटे

पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने किसान को बंधक बना दो मवेशी लूटे

Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने किसान को बंधक बना दो मवेशी लूटे
नानौता (सहारनपुर)। पुलिस की वर्दी में मंगलवार की रात पहुंचे चार हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान को बंधक बनाकर करीब एक लाख रुपये की कीमत के मवेशी लूट लिए। काफी मशक्कत के बाद बंधनमुक्त हुए किसान ने परिजनों व पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित किसान ने थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

नानौता थाना क्ष़ेत्र के ग्राम पांडुखेड़ी निवासी किसान ज्ञान सिंह सैनी पुत्र जबर सिंह के ग्राम भनेड़ा खेमचन्द मार्ग पर खेत है। जहां उसने अपने मवेशी भी पाल रखे हैं और किसान ज्ञान सिंह रात्रि में अकेला ही रहता है। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे एक बोलेरो गाड़ी में पुलिस की वर्दी में हथियार से लैस चार बदमाश किसान ज्ञान सिंह सैनी के रिठान पर पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञान सिंह से पीने के लिए पानी मांगा। ज्ञान सिंह के उठते ही बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए कब्जे में ले लिया और चारपाई से उसके हाथ और पैर बांध दिए, तभी ज्ञान सिंह के पालतू कुत्ते के भौंकने पर बदमाशों ने फायर कर कुत्ते को भगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने रिठान पर बंधी दो भैंसों के गले में बंधी चैन तोड़कर उन्हें बोलेरो गाड़ी में ठूंसकर भर दिया। जाते जाते बदमाश पीड़ित का मोबाइल लूट ले गए। किसी तरह बंधन मुक्त हुए पीड़ित ज्ञानसिंह ने गांव में पहुंचकर सारा वाकया परिजनों व फोन करके पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों ग्रामीणों के साथ जंगल की कांबिंग की। परंतु बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बदमाशों ने 20 से 25 मिनट तक रिठान पर रहे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed