फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने छापामार कर कटान को बांधा गोवंश मुक्त कराया

पुलिस ने छापामार कर कटान को बांधा गोवंश मुक्त कराया

Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छापामार कर कटान को बांधा गोवंश मुक्त कराया
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। ग्राम सोना सयैद माजरा गांव में पुलिस ने छापा मारकर कटान के लिए लाए गए एक दर्जन से अधिक गोवंश को मुक्त कराया। मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर काटे जा चुके गोवंश का सैंपल भी सुरक्षित कराया। पुलिस की छापामारी के दौरान मौका पाकर तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाने के गांव सोना सय्यैद माजरा गांव में पीआरवी 975 पर तैनात एसआई महेश चंद्र शर्मा को गांव में सुबह पांच बजे गाय काटने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस बल के साथ गांव में दबिश दी गई तो गो तस्कर पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए। इसके बाद थाना प्रभारी सरिता सिंह ने फोर्स की मदद से हिंडन नदी के किनारे बंधक बनाये गये छह गाय, छह सांड़ और दो बैल को मुक्त कराया। पुलिस ने गोतस्करों की तलाश में जंगल में कांबिंग कराई लेकिन तस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से एक कटा हुआ गोवंश भी बरामद किया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी ने गोवंश की पुष्टि करते हुए जांच के लिये अवशेष सुरक्षित रख लिया। बरामद सभी गाय और उसके वंश को पुलिस ने गड़ोला स्थित गोशाला में भिजवा दिया। डाक्टरों की टीम को इलाज के लिए भी गोशाला भेजा गया। थानाप्रभारी सरिता सिंह ने बताया की सभी गो तस्कर मौके से भागने में सफल रहे हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed