फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फर्जी अधिकारी बनकर धमकाने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी अधिकारी बनकर धमकाने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
फर्जी अधिकारी बनकर धमकाने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण का अधिकारी बनकर ध्वस्तीकरण की धमकी देकर अवैध धन की मांग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड स्थित न्यू राज विहार कालोनी निवासी शरद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके द्वारा वर्ष 2011 में 80 गज का बना हुआ मकान खरीदा था। शरद ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व तीन चार लोग विकास प्राधिकरण के अधिकारी बनकर उसके घर में पहुंचे। उस समय घर में उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। आरोपियों ने जबरन उसके घर में घुसकर अभद्रता की और मकान का नक्शा दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपियों ने उनसे अवैध धन की मांग भी की। मोहल्ले के ही कुछ लोगों के आने पर आरोपी बाद में आने के लिए कहकर चले गए।
इस मामले में जब उसने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी से जानकारी की तो उन्होंने किसी के यहां भी इस प्रकार जाने के मामले से इंकार कर दिया। आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचे तो उसने आरोपियों की पहचान कर ली। आरोपी फर्जी अधिकारी बनकर उसके घर पहुंचे थे। उसकेे बाद भी उसे रास्ते में रोक कर आरोपियों ने उसे अवैध धन न देने पर उनका मकान ध्वस्त कराने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस मामले में शरद कुमार ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी पंत विहार निवासी विनय कुमार छाबड़ा उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश मिश्र का कहना है कि विनय कुमार छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इस पर आरोप है कि फर्जी एसडीए अधिकारी बनकर कई घरों में जाकर कार्रवाई की धमकी देता था और अवैध धन की वसूली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed