फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खनन सामग्री ले जा रहे सात वाहन सीज

खनन सामग्री ले जा रहे सात वाहन सीज

Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खनन सामग्री ले जा रहे सात वाहन सीज
खनन सामग्री ले जा रहे सात वाहन सीज
विज्ञापन


सरसावा। पुलिस ने ओवरलोडिंग कर खनन सामग्री ले जा रहे सात वाहनों को सीज कर दिया। जिससे खनन सामग्री का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को सरसावा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने शनिवार को शाहजहांपुर चौकी से होकर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। थाना प्रभारी ने चौकी प्रभारी के साथ हरियाणा से खनन सामग्री ला रहे ट्रकों तथा डंपरों को रोककर कागज चेक किए। जिस भी ट्रक तथा डंपर पर ओवरलोड का शक हुआ उसका वजन कराया गया। शनिवार दोपहर तक पुलिस ने चार डंपर तथा तीन ट्रकों को ओवरलोडिंग करने के आरोप में सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से हरियाणा से खनन सामग्री का दोहन कर यूपी में लाने वाले खनन माफियाओं में खलबली मच गई। अचानक हरियाणा से आने वाले ट्रकों की गिनती में कमी आ गई। पूर्व में चल रही सेटिंग का मामला बिगड़ता देखकर खनन माफिया के दलालों तथा पैरोकारों ने थाने की परिक्रमा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed