फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेनों में लूटपाट के दो आरोपियों को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेनों में लूटपाट के दो आरोपियों को जीआरपी ने दबोचा

Fri, 06 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में लूटपाट के दो आरोपियों को जीआरपी ने दबोचा
सहारनपुर। ट्रेनों में चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने टपरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन एवं बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

बुधवार शाम जीआरपी को टपरी रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम स्टेशन पर पहुंची और स्टेशन से दो आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से स्टेशन पर पहुंचे थे और किसी ट्रेन में घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अकबर उर्फ अबरार निवासी पीर वाली गली नंबर 16, छप्पर वाली मस्जिद के पास, मंडी कोतवाली और राशिद निवासी मोहल्ला हबीबगढ़, मंडी समिति के निकट, देहात कोतवाली बताया। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर से लूटे गये मोबाइल के अलावा चोरी के तीन अन्य मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये मोबाइल उन्होंने 27 मई को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में चोरी किए थे। आरोपी चलती ट्रेनों में लूटपाट करते हैं। आरोपी जीआरपी अंबाला से पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed