{"_id":"5b2bf6434f1c1bfd6e8b919f","slug":"21529607747-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बयानों की पुष्टि को आईबी को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बयानों की पुष्टि को आईबी को भेजी रिपोर्ट
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बागपत और सहारनपुर के युवकों से कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी कराने का मामला पुलिस और खुफिया तंत्र के गले में फंस गया है। बागपत और सहारनपुर में इन युवकों के बयानों में आए अंतर ने पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी हैँ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इन युवकों से दूसरी बार लंबी पूछताछ की। पुलिस ने इन युवकों के बयानों की पुष्टि के लिए आईबी को रिपोर्ट भेज दी है। उधर डीजीपी कार्यालय और अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने पूरे प्रकरण को लेकर रिपोर्ट तलब की है।
सिलाई करने के कश्मीर गए सहारनपुर और बागपत के युवकों को सेना पर पत्थरबाजी के लिए उकसाने का मामला गरमाता जा रहा है। सहारनपुर पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों को बुलाकर पूछताछ की थी। देर रात उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। दोनों जिलों की पुलिस और खुफिया तंत्र इन युवकों के बयान दर्ज कर चुकी है। इन युवकों ने ठेकेदार पर पत्थरबाजों का साथ देने के लिए यातनाएं देने का आरोप लगाया था। बातचीत में किसी नक्शे का जिक्र किया गया है। दोनों जिलों की पुलिस ने एक दूसरे से जानकारी साझा की तो बयानों में काफी अंतर आया। खुफिया तंत्र ने बृहस्पतिवार रात को इन युवकों को बुलाकर नए सिरे से पूछताछ की। इन युवकों से पहले अलग-अलग और बाद में सामूहिक रुप से क्रास सवाल किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि इन युवकों के बयानों की पुष्टि के लिए केन्द्रीय एजेंसियों को रिपोर्ट भेज दी गई है, ताकि यह साफ हो सके कि उनके बयानों में कितनी सच्चाई है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।