फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विवाहिता के हत्यारोपी का चालान किया

विवाहिता के हत्यारोपी का चालान किया

Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता के हत्यारोपी का चालान किया
नानौता (सहारनपुर)। एक पखवाड़ा पूर्व ग्राम ठसका में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर, उनका चालान किया है। उक्त मामले में दो आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। जबकि दो आरोपी महिलाएं अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र चरथावल क्षेत्र के गांव ज्ञान माजरा रोडान निवासी महिला अनीता की शादी नानौता क्षेत्र के गांव ठसका निवासी अमित के साथ हुई थी। बीती 18 मई को विवाहिता ससुराल में फांसी पर लटकी मिली थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष की दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर उनकी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। जिसके तहत दो आरोपी अमित एवं अरविंद पुत्रगण सेवाराम को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार तीसरे आरोपी अरुण पुत्र सेवाराम को मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर के संजय चौक से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed