फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोटरसाइकिल एवं दो लाख रुपये न मिलने पर मारपीट करने का आरोप

मोटरसाइकिल एवं दो लाख रुपये न मिलने पर मारपीट करने का आरोप

Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल एवं दो लाख रुपये न मिलने पर मारपीट करने का आरोप
दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता का कान भी काट दिया। आरोपियों के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कुतुबशेर के गांव भाऊपुर निवासी जमील अहमद की बेटी शहनाज की शादी 17 फरवरी 2016 को थाना रामपुर मनिहारान के मोहल्ला महल निवासी मुजम्मिल के साथ हुई थी। शहनाज के भाई समीर का आरोप है कि ससुराल में शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पति, ससुर, सास, जेठ, ननद उसकी बहन से मारपीट करने लगे और बाइक एवं दो लाख की मांग की मांग करने लगे। आरोप है कि 22 मई 2018 को ससुरालियों ने शहनाज के साथ मारपीट की और उसका कान भी काट दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। समीर ने शहनाज के ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed