फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ससुरालियों पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया

ससुरालियों पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया

Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया
ससुरालियों पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया
विज्ञापन


गंगोह। नशे के कारोबार में संलिप्त ससुरालियों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस को कार एवं नशीला पदार्थ बरामद कराना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि देवर, जेठ सहित ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीटकर घायल कर दिया और अब वह उसकी हत्या कि फिराक में लगे हैं। पीड़िता ने सीओ को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया है।
गंगोह कोतवाली के गांव बोडपुर निवासी विवाहिता शबनम पत्नी तारिफ ने सीओ कार्यालय में दी गई तहरीर में बताया कि उसका जेठ, देवर और चचिया ससुर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त है। उन्हें रोकने पर वह उसके साथ मारपीट करते हैं। 11 अप्रैल को आरोपियों के पास गांव झाड़वन निवासी नशीले पदार्थों के सप्लायर उन्हें बेचने के लिए कार में नशीला पदार्थ लेकर आए थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने आरापियों से नशीला पदार्थ छीनते हुए डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों की मौजूदगी में कार और नशीले पदार्थ को पुलिस को सौंपा गया था। इस बात से गुस्साएं आरोपियों ने पुलिस के जाने के बाद उसके साथ फिर से मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बचाया था। आरोप है कि अब आरोपी उसकी हत्या की फिराक में लगे हैं।
विज्ञापन

उधर, जब कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला का पति नशीले पदार्थों के धंधे में लिप्त है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। महिला अपने ससुरालियों पर ही आरोप लगा रही है। महिला को सीएचसी में भर्ती कराकर मामला दर्ज कर लिया गया है। वह जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed