फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फायरिंग कर मजदूरों को दौड़ाया, ट्रैक्टर चढ़ा बाइकें की क्षतिग्रस्त

फायरिंग कर मजदूरों को दौड़ाया, ट्रैक्टर चढ़ा बाइकें की क्षतिग्रस्त

Thu, 29 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग कर मजदूरों को दौड़ाया, ट्रैक्टर चढ़ा बाइकें की क्षतिग्रस्त
फायरिंग कर मजदूरों को दौड़ाया, ट्रैक्टर चढ़ा बाइकें की क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

बिहारीगढ़/छुटमलपुर। थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर ग्रंट में गांव के पास खेत में पापुलर के पेड़ काट रहे मजदूरों पर गांव के ही कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। दहशत में आए मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान हमलावरों ने ट्रैक्टर से खेत में खड़ी मजदूरों आधा दर्जन बाइकें क्षतिग्रस्त कर दीं। पीड़ित मजदूरों और खेत मालिक ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर ग्रंट निवासी विनय के खेत में बृहस्पतिवार की सुबह 15-20 मजदूर उसके पापुलर के पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान विनय के भतीजे कुछ युवकों के साथ खेत में पहुंचे और पेड़ काट रहे मजदूरों पर फायरिंग कर दी। इससे दहशत में आए मजदूर मौके पर अपनी बाइकें छोड़ कर भाग खड़े हुए। आरोप है कि हमलावरों ने ट्रैक्टर चढ़ा कर मजदूरों की आधा दर्जन बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि हमलावर उनके आरे और कुल्हाडे़ भी उठा ले गए। इसके बाद डरे सहमे पीड़ित मजदूर थाने पहुंचे और ठेकेदार शेरपुर खानाजादपुर निवासी इकराम पुत्र नसीब की तरफ से नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। उधर खेत मालिक विनय ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावरों ने खेत से आ कर उसके घर पर भी पथराव किया जिसमें खिड़कियों के शीशे टूट गए। उधर थाने के एसएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली गई है। क्षतिग्रस्त हुई बाइकों को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed