{"_id":"5aaab5354f1c1bab758b5967","slug":"21521136949-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की सूचना पर मचा हड़कंप
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
लूट की सूचना पर मची खलबली
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में एसबीडी पुल के नीचे युवक से नगदी, मोबाइल लूटने की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची औैर मामला दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों को दौड़ा दिया। बाद में मामला टेस्ट रिपोर्ट का निकला।
बुधवार की रात में सदर कोतवाली के मोहल्ला हकीकत नगर निवासी बताते हुए मनोज कुमार जनकपुरी थाना पहुंचा। उसने बताया कि हकीकत नगर की तरफ से रेलवे लाइन पार कर एसबीडी अस्पताल की तरफ आ रहा था तो पुल के नीचे ही दो बदमाशों ने उससे 15 सौ रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। थाना पर मौजूद कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। तुरंत लूट का मामला दर्ज किया। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लूट की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि शामली के सीओ द्वारा लिखाई गई टेस्टिंग रिपोर्ट थी।