फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगी

घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगी

Tue, 13 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगी
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। बलियाखेड़ी गांव में शादी में घुड़चढ़ी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में डांस देख रहे युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सहारनपुर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत चिंताजनक होने के कारण हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात बलियाखेडी निवासी एक ग्रामीण के यहां बेटे की घुड़चढ़ी हो रही थी। इसी दौरान दूल्हे के बडे़ भाई ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक में कारतूस फंसने के कारण फायर नहीं हो सका। जैसे ही युवक ने बंदूक को खोल कर देखने की कोशिश की तो बंदूक से अचानक गोली चल पड़ी जो पास में खड़े गांव के युवक 35 वर्षीय महबूब पुत्र शब्बीर को जा लगी। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। महबूब डांस देखने के लिए कुछ देर पहले ही वहां आया था। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महबूब को सहारनपुर निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। ना ही कोई तहरीर आई है। तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed