फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विवाहिता के साथ घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश किए जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोर्ट में वाद दायर कर बताया था कि सात जनवरी को वह घर में अकेली थी। इसी का लाभ उठाकर गांव के तीन लोग घर में घुस गए तथा उसके साथ गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। विवाहिता के मुताबिक उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

चोरी के गैस सिलेंडर समेत दो गिरफ्तार
देवबंद। मोहल्ला खानकाह और कायस्थवाड़ा से पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला खानकाहवासियों ने जाहिद नामक व्यक्ति को चोर बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि जाहिद चोरियां करता है। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि एक मकान से उसने गैस सिलेंडर चोरी किया था। जो उसके साथी कायस्थवाड़ा निवासी एक व्यक्ति के पास रखा हुआ है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर घर के करीब बने बिटौड़े में रखा गैस सिलेंडर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed