फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गला रेत कर व्यक्ति की हत्या

गला रेत कर व्यक्ति की हत्या

Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गला रेत कर व्यक्ति की हत्या
गला रेतकर ग्रामीण की हत्या
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के जंगल में एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद हुआ है, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। रातभर जंगल में पड़े शव को कुत्तों ने नोंच डाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को लोगों ने ग्राम सैदपुरा के जंगल में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक का गला किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था। शव को कुत्तों ने नोंच डाला था। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा था कि रात में किसी समय हत्या की गई थी।
विज्ञापन

लोगों ने मृतक की शनाख्त गुड्डू ( 35 वर्ष) पुत्र शब्बीर निवासी दातागंज जिला बदायूं के रूप में की। पुलिस पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि गुड्डू बुडेढ़ा रोड पर स्थित एक मुर्गी फार्म पर चिनाई का काम कर रहा था। लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक अपने एक साथी के साथ दो दिन से लापता था। लोग दोनों को काफी समय से खोज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर शराब की बोतल तथा भांग की चिलम भी बरामद हुई है आसपास में निशान मिलने पर पुलिस ने संघर्ष होने की संभावना जताई है।
एसओ सरसावा ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर नही आयी है, साथ ही मुर्गी फार्म पर लेबर लाने वाले ठेकेदार से भी पूछताछ की जाएगी। बताया जाता है कि मृतक का एक साथी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, सारे मामले की जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed