फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भायला कला के ग्राम प्रधान पर लाखों रुपए के गबन का आरोप

भायला कला के ग्राम प्रधान पर लाखों रुपए के गबन का आरोप

Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भायला कला के ग्राम प्रधान पर लाखों रुपए के गबन का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पश्चिम क्षेत्र प्रभारी रामपाल सिंह पुंडीर ने भायला कला के ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। वहीं, ग्राम प्रधान ने स्वयं पर लगे आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि भायला कला की ग्राम प्रधान सुनीता व उनके पति कुशलपाल सिंह ने गांव में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का घोटला किया है। आरोप है कि वर्ष 2013 से 2107 तक सफाई मद में लगभग 5 लाख 80 हजार 852 रुपये निकाले गए जिनके बिल बाउचर फर्जी है। चेक से जो एंट्री है वह भी फर्जी है, और शेष पैसा नियम विरुद्ध नकद दिखाया गया है, जबकि गांव में सफाई कर्मी मौजूद हैं। आरोप यह भी है कि वर्ष 2015 से 16-17 तक राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में 4 लाख 14 हजार 570 रुपये फर्जी कागजात के आधार पर निकाले गए। जिसमें गूल खोदाई, मिट्टी का कच्चा कार्य और पौधरोपण फर्जी दिखाया गया है। स्ट्रीट लाइट खरीद, खड़ंजा निर्माण, नाला निर्माण, सीसी, चैनर, शमशान घाट, पुलिया समेत कई विकास कार्यों के नाम पर खर्च किए गए लाखों रुपये ग्राम प्रधान पर स्वयं हड़पने का आरोप है। उधर, ग्राम प्रधान पति कुशलपाल ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए निराधार हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। विकास कार्यों के लिए आया संपूर्ण पैसा गांव में खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed