फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झाडफूंक कराने आई गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप

झाडफूंक कराने आई गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप

Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
झाडफूंक कराने आई गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप
मौलवी और उसके साथी ने किया गैंगरेप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सास के साथ मौलवी के पास झाड़ फूंक कराने आई गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मौलवी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथी के साथ मिलकर उससे रेप किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बड़गांव थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पिछले काफी दिनों से उसे सिर में दर्द रहने की शिकायत हो रही थी। दवा भी खाई लेकिन उससे कोई लाभ नहीं हुआ। जिसके बाद उसे किसी ने देवबंद में झाड़फूंक करने वाले बंगाली मौलवी के बारे में बताया। रविवार को वह अपनी सास के साथ मौलवी के पास पहुंची थी, जहां उसके साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। आरोप है कि मौलवी ने उसकी सास को दुकान के बाहर बिठा दिया और उसने उसे कुछ सुंघा दिया। जिसके बाद वे बेहोशी की हालत में पहुंच गई इसी का लाभ उठाकर मौलवी ने साथी के साथ उससे रेप किया। बाद में उसने परिवारजनों को घटना की बात जानकारी दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपों में सत्यता मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed