फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रेमी की शादी रुकवाने को प्रेमिका पहुंची पुलिस के पास

प्रेमी की शादी रुकवाने को प्रेमिका पहुंची पुलिस के पास

Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी की शादी रुकवाने को प्रेमिका पहुंची पुलिस के पास
देवबंद (सहारनपुर)। विवाह की तैयारियों में उस समय खलल पड़ गया जब एक युवती ने कोतवाली जाकर दो दिन बाद दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे युवक को अपना पति बताते हुए पुलिस से उसकी शादी को रुकवाने की गुहार लगाई। युवती का दावा है कि उसने कुछ माह पहले ही हरिद्वार के एक मंदिर में युवक से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय निवासी एक युवक की रविवार को बारात चढ़नी है। जिसके चलते घर में शादी की तैयारी जोरों पर चल रही हैं, लेकिन शुक्रवार को विवाह की तैयारियों में उस समय विघ्न पड़ गया जब एक युवती कोतवाली पहुंची और रविवार को दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे युवक को अपना पति बताते हुए दूसरा विवाह करने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि पिछले कई वर्षों से युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पूर्व ही उसने हरिद्वार के एक मंदिर में उसके साथ विवाह रचाया है। लेकिन अब वह दूसरी शादी कर रहा है। जिससे उसका जीवन बरबाद हो जाएगा। युवती की शिकायत में हरकत में आई पुलिस ने विवाह की तैयारियों में लगे परिवार से संपर्क किया और आरोपी युवक समेत परिवार के सदस्यों को कोतवाली बुला लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी। पुलिस का कहना है कि युवती की बातों में कितनी सच्चाई है इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed