{"_id":"5a02010f4f1c1b72548bb8a7","slug":"21510080783-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई के नजदीक एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया। कुछ दूरी पर बच्ची की बेल्ट मिली। लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस बच्ची की तलाश कर रही है।
सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र में आईटीआई के पास रहने वाले पंकज की चार साल की बेटी गुरुवाणी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। लगभग चार बजे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। जब देर शाम तक भी बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
रात लगभग 9 बजे परिजनों को घर के पास ही बच्ची की बेल्ट पड़ी हुई मिली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आसपास बच्ची को तलाश किया। लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। लेकिन रात तक भी बच्ची का पता नहीं चल सका। इस मामले में सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई है।