फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 03 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। पंजाब निवासी एक तलाकशुदा महिला ने विदेश में रह रहे एक युवक पर शादी का झांसा देकर परिजनों के सहयोग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदेश में रह रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पंजाब के फिल्लोर जिले मेंनकोदर निवासी एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह तलाकशुदा है और कास्मेटिक सामग्री बेचकर अपना गुजर-बसर करती है। महिला के अनुसार वहां क्षेत्र के गांव इस्सोपुर निवासी संदीप अपनी मौसी के यहां रहता था। इसी दौरान संदीप ने उसे विवाह करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। इस दौरान संदीप उसे गांव इस्सोपुर स्थित अपने घर भी ले गया और वहां उसे पत्नी की तरह रखा।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व उसे पता चला कि परिजनों ने संदीप की शादी किसी और युवती के साथ कर दी है और संदीप ओमान चला गया है तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह आरोपी के घर पहुंची और परिजनों से इस बारें पूछताछ की। आरोप है कि संदीप के पिता संतोख सिंह एवं भाई चरणजीत सिंह उर्फ बिट्टू ने उसे मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी के पिता एवं भाई गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि विदेश में रह रहे मुख्य आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जून माह में इस महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में हालत में सुधार होने पर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर जबरन जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया था। उधर संदीप के परिजनों और उसकी पत्नी ने तमाम आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर उन्हें ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए थे। दोनो पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने संदीप के परिजनों को दो माह का समय देते हुए उसे ओमान से यहां बुलाने और उसके बाद संदीप की मौजूदगी में मामला सुलझाने की बात कहकर वापस लौटा दिया था। पांच माह बीतने के बावजूद भी संदीप नही लौटा तो महिला ने अब कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed