{"_id":"5999dd874f1c1bda448b456b","slug":"21503255943-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के जाम लगाने के बाद एसओ निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों के जाम लगाने के बाद एसओ निलंबित
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
लोगों के जाम लगाने के बाद एसओ निलंबित
सहारनपुर। पुलिस पर हत्या के मामले में झूठा फंसाने, उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने नकुड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए देहरादून रोड को जाम कर दिया। मामले में आक्रोश बढ़ता देख एसएसपी बबलू कुमार ने नकुड़ एसओ संजय वर्मा को निलंबित कर दिया है।
आत्महत्या करने के बाद ग्राम गाजीवाला निवासी प्रवीण और उसकी पत्नी मोनिका के शव जैसे ही पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे तो लोग इन शवों को देखकर भड़क उठे। लोगों ने एसओ नकुड़ पर मानसिक उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस अधिकारियों का घेराव कर लिया और देहरादून रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने एसओ नकुड़ को गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। देहात पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इस मामले में जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।