फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दूध एवं दही का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे

दूध एवं दही का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे

Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दूध एवं दही का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे
दूध एवं दही का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूध एवं दही में मिलावट की शिकायत पर अंबाला रोड स्थित एक डेयरी से दूध एवं दही के नमूने लेकर सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी पीके पांडेय के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में अंबाला रोड पर रणजीत नगर स्थित चोपड़ा डेयरी पर छापा मारा। टीम ने मौके से दूध और दही का एक-एक सैंपल लेकर सील कर दिया और जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भेज दिया। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि चोपड़ा डेयरी की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। कुछ लोगों ने चोपड़ा डेयरी के दूध में सेलखड़ी की मिलावट होने का भी आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मोबाइल झपटकर भाग रहा युवक दबोचा
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर में एक लड़की के हाथ से मोबाइल झपटकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला पटेल नगर की एक लड़की हाथ में मोबाइल लेकर जा रही थी। तभी तेजी से एक युवक आया और लड़की के हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया तथा भाग गया। लड़की ने उसी समय शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने आरोपी युवक का पीछा कर उसे दबोच लिया और मोबाइल बरामद कर लिया। लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित निवासी बिजनौर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed