{"_id":"596bb3424f1c1b47408b46d6","slug":"21500230466-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों से डेढ़ लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों से डेढ़ लाख का सामान चोरी
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार घरों से डेढ़ लाख का सामान चोरी
बेहट (सहारनपुर)। चोरों ने शनिवार रात दो गांवों में चार घरों को खंगालकर तीन हजार रुपये की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
चोर आधी रात के बाद करीब दो बजे पाजराणा गांव में घुसे और अब्दुर्रहमान के घर से स्मार्ट मोबाइल फोन, बैंक एकाउंट की पासबुक, तीन हजार रुपये की नगदी और जेवरात चोरी किए। इसी गांव के खालिद के घर से कुछ बर्तन और एक तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह होने पर अब्दुर्रहमान का मोबाइल तोड़कर उसके घर के पीछे फेंका गया था और पासबुक भी उसी के पास से मिली। इसके अलावा चोरों ने पास के गांव पाज रायेपुर में फुरकान और असजद के घरों में चोरी की। फुरकान के घर से करीब 20 हजार रुपये और अजसद के घर से करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया। सुबह होने पर चोरी होने का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।