फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2.5 लाख रुपये लेकर सऊदी अरब में बेचा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

2.5 लाख रुपये लेकर सऊदी अरब में बेचा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Wed, 14 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
2.5 लाख रुपये लेकर सऊदी अरब में बेचा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
नौकरी के नाम पर 2.5 लाख लिए, सऊदी अरब में बेचा
विज्ञापन

देवबंद। नौकरी लगवाने के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये लेकर एक युवक को सऊदी अरब में बेचे जाने का मामला सामने आया है। यह आरोप लगाते हुए इमलिया गांव के व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इमलिया गांव निवासी जहांगीर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नागल थानाक्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने 5 जनवरी 2016 को सऊदी अरब भेजने के लिए उससे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये लिए थे। 11 मार्च को उसने उसे सऊदी अरब भेज दिया। वहां जाने के बाद सऊदी के कफील ने उससे 100 रियाल मांगे। जब उसने इससे इंकार किया तो कफील ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसे वहां बेचा है। जो उससे तीन वीजा लेकर गया था। जहांगीर के मुताबिक वह 25 मई 2017 को किसी तरह भारत लौटा और उक्त व्यक्ति से मिलकर अपने पैसे वापस मांगे। जिस पर वह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। जहांगीर ने पुलिस ने कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

झगड़े के मामले में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
देवबंद। करीब एक सप्ताह पूर्व धर्मपुर सरावगी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने फरार चल रहे सत्तार, नफीस अहमद, सुलेमान, दिलबहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक उक्त लोग कहीं भागने की फिराक में थे। जबकि फरार लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed