फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छापेमारी करने गई विद्युत टीम को दौड़ाया, लोगों ने जमकर हंगामा किया

छापेमारी करने गई विद्युत टीम को दौड़ाया, लोगों ने जमकर हंगामा किया

Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी करने गई विद्युत टीम को दौड़ाया, लोगों ने जमकर हंगामा किया
देवबंद(सहारनपुर)। मोहल्ला किला पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब एक मकान में छापेमारी करने गई विद्युत निगम की टीम को लोगों ने दौड़ा दिया। आरोप है कि अधिकारी व टीम में शामिल कर्मचारी बिना आवाज लगाए ही घर में घुस गए। जिससे बेपर्दगी हुई और इससे महिलाएं डर भी गईं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के अवर अभियंता एके त्यागी के नेतृत्व में टीम नगर के मोहल्ला किला पर बाबू खां के यहां छापेमारी करने के लिए गई थी। आरोप है कि टीम बिना दरवाजा खटखटाए व बिना आवाज लगाए ही घर में घुस गई। जिस समय टीम अंदर घुसी घर में महिलाएं अकेली थीं। जिन्होंने एक साथ कई अजनबी लोगों को घर में घुसता देख शोर मचा दिया। कुछ ही देर में मोहल्ले के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने विद्युत निगम की टीम को दौड़ा दिया। कई कर्मचारियों को लोगों ने पकड़ते हुए वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत करते हुए मामले की जानकारी ली। जिसके बाद विद्युत निगम के अधिकारी बाबू खां के खिलाफ कार्रवाई कराने को कोतवाली में तहरीर देने पहुंच गए। वहां भी दर्जनों लोगों ने जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ तब जाकर लोग शांत होकर अपने घरों को लौटे। वहीं, बताया गया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने इस मामले में अपनी गलती स्वीकार की है। छापेमारी की कार्रवाई आरंभ करने से लेकर उसकी समाप्ति तक वीडियो बनाने के आदेश होने के बावजूद भी कार्रवाई की वीडियो नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

बिना दरवाजा खटखटाए घर में घुसे पुरुष विद्युतकर्मी,
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत किया, कोतवाली में निपटा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed