फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दस बीघा जमीन के लिए की गई थी नन्हे की हत्या

दस बीघा जमीन के लिए की गई थी नन्हे की हत्या

Fri, 26 Apr 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
दस बीघा जमीन के लिए की गई थी नन्हे की हत्या
सहारनपुर। एक सप्ताह पूर्व ग्राम कलरी के जंगल में फतेहपुर जट के नन्हे की हत्या दस बीघा जमीन बेचने में बाधक बनने पर की गई थी। आरोपी ने नन्हे के पिता को जमीन बेचने पर राजी कर लिया था, जबकि नन्हे विरोध कर रहा था। पुलिस ने आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

सरसावा थाना के ग्राम कलरी में 18 अप्रैल को ग्राम फतेहपुर जट निवासी नन्हे पुत्र धर्म सिंह का शव लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था। इस मामले में धर्म सिंह ने नदीम निवासी काजीपुरा के खिलाफ हत्या किए जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धर्म सिंह ने आरोप लगाया था कि नदीम, नन्हे को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया था। जिसकी कलरी गांव के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सरसावा पुलिस ने नामजद आरोपी नदीम को ग्राम काजीपुरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर इब्राहिमपुरा से आगे गंदे नाले से वारदात में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि नदीम ने नन्हे के पिता धर्म सिंह की दस बीघा जमीन बिकवाने का सौदा कर लिया था। नदीम ने जमीन खरीदने के लिए ग्राहक भी तैयार कर लिया था, लेकिन नन्हे जमीन बेचने का विरोध करने लगा था। इसीलिए आरोपी नदीम ने नन्हे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नदीम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटी कमीशन मिलने के लालच में था नदीम
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि नन्हे के पिता धर्म सिंह की नवादा रोड स्थित करीब 10 बीघा जमीन बिकवाने में आरोपी नदीम को कमीशन मिलने का लालच था। जमीन करीब चार करोड़ रुपये कीमत की बताई जा रही है। इसी वजह से नदीम जमीन बिकवाने के लिए बार बार धर्म सिंह से संपर्क कर रहा था। वहीं, नन्हे विरोध करता रहा, जिससे आरोपी नदीम को जमीन बिकवाने में मिलने वाली कमीशन हाथ से फिसलने का खतरा हो गया था।
नन्हे को 300 रुपये का लालच देकर लाया था
हत्यारोपी नदीम 18 अप्रैल को गांव फतेहपुर जट्ट में बाइक से पहुंचा। वहां उसने नन्हे को घर से बाहर बुलाया और कहा कि एक जगह पर पेड़ कटाई का ठेका मिला है, तुम साथ चलो, तो 300 रुपये मजदूरी मिलेगी। यह बात नन्हे के 11 वर्षीय और 8 वर्षीय बेटे के सामने नदीम ने कही थी। इसके बाद नन्हे को अपनी ही बाइक पर बैठाकर आरोपी नदीम ले गया था। बाद में जब पुलिस ने मामले की पड़ताल की, तो उसमें भी नन्हे के बच्चों ने पुलिस को यह बात बताई थी।
धर्म सिंह को ही फंसाने की कोशिश में लगा शातिर नदीम
जमीन बिकवाने के लिए आरोपी नदीम ने नन्हे के पिता धर्म सिंह पर हाथ रखा हुआ था, लेकिन वारदात के बाद जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की, तो शातिर नदीम ने धर्म सिंह को ही फंसाने की कोशिश की। उसने पुलिस को बताया कि जमीन बिकने में बाधक बन रहे नन्हे को रास्ते से हटाने के लिए धर्म सिंह ने ही कहा था, लेकिन पुलिस को आरोपी नदीम की इस थ्योरी पर भरोसा नहीं हुआ। क्योंकि नन्हे अपने पिता का इकलौता पुत्र था। इसके अलावा धर्म सिंह ने वारदात में आरोपी नदीम के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिससे यह संभावना नहीं बचती है कि धर्म सिंह कोई साजिश कर सकता है।

डेढ़ किलोमीटर दूर फेंकी कुल्हाडी
आरोपी नदीम ने नन्हे की हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर फेंका था। वारदात को कलरी गांव के जंगल में अंजाम दिया गया था, जिसके बाद आरोपी नदीम ने इब्राहिमपुरा के पास गंदे नाले में जाकर कुल्हाडी फेंकी। इसके बाद नदीम अपने घर चला गया था और नन्हे का शव मिलने के बाद भी वह गांव से कहीं बाहर नहीं गया। जमीन बिकवाने के लिए वह बार बार धर्म सिंह से संपर्क करता था, लेकिन जब नन्हे की हत्या हो गई और शव मिल गया, तो उसके कई दिन बाद तक भी आरोपी ने धर्म सिंह के घर की तरफ नहीं झांका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed