फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पिंटू हत्याकांड: दो हत्यारोपी जेल भेजे

पिंटू हत्याकांड: दो हत्यारोपी जेल भेजे

Thu, 11 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पिंटू हत्याकांड: दो हत्यारोपी जेल भेजे
पिंटू हत्याकांड: दो हत्यारोपी जेल भेजे
विज्ञापन

देवबंद। हुलाशगढ़ गांव में खेत में खड़ी फसल काटने को लेकर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत होने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार दो लोगों को जेल भेज दिया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
उत्तराखंड मंगलौर के गांव टिकौली निवासी सुनीता का अपने भुवनपुर निवासी ससुर जोगिंद्र से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुनीता का भाई पिंटू, सतीश कुमार, राजकुमार और भांजा शुभम बहनोई के खेत में खड़ी फसल को काटने पहुंचे थे। जब इसकी जानकारी जोगिंद्र को हुई तो वह बेटों के साथ वहां पहुंच गया। जिसके चलते उनके बीच गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान जोगिंद्र पक्ष की तरफ से तमंचे से कई फायर किए गए। जिसमें एक गोली पिंटू को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई राजकुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने जोगिंद्र और उसके बेटे रामपाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पिंटू के भाई सतीश कुमार की तहरीर पर जोगिंद्र, रामपाल, सुशील, कुलवंत और मोहित के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बंटवारे को लेकर भाइयों में मारपीट, एक घायल
देवबंद। इंद्रा विहार कालोनी निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बंटवारे के चलते अपने भाई पर गाली गलौज करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। रविंद्र का आरोप है कि भाई ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। उसने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed