फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बुखार पीड़ित छात्रा की स्कूल में पिटाई, बेहोश हुई

बुखार पीड़ित छात्रा की स्कूल में पिटाई, बेहोश हुई

Sat, 22 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बुखार पीड़ित छात्रा की स्कूल में पिटाई, बेहोश हुई
देवबंद (सहारनपुर)। पांचवीं कक्षा की बीमार छात्रा के नहाकर स्कूल न आने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। बच्ची के बेहोश होने पर स्कूल प्रबंधतंत्र ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता का कहना है कि बेटी कई दिन से बुखार से पीडित थी जिसके चलते चिकित्सक ने उसे नहलाने के लिए मना कर दिया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला रविदास मार्ग निवासी फहीम उस्मानी ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी सारा उस्मानी और बेटा जिया उस्मानी मोहल्ला कायस्थवाड़ा में स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। बेटी पांचवीं कक्षा की छात्रा है जो पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। फहीम के मुताबिक 19 तारीख को उसने दोनों बच्चों को स्कूल भेजा था। जहां स्कूल प्रिंसिपल और उसकी पत्नी ने बेटी के साथ जमकर मारपीट की। जिसके चलते वह बेहोश हो गई। फोन आने पर वह स्कूल पहुंचा और बच्ची को उपचार के लिए मजनूवाला मार्ग स्थित एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। आरोप है कि बेटी ने होश में आने पर बताया कि पिछले काफी दिनों से उसके साथ मारपीट की जा रही है, लेकिन डर की वजह से उन्होंने कुछ नहीं बताया। फहीम का आरोप यह भी है कि जब वह शिकायत लेकर प्रिंसिपल के पास पहुंचा तो उन्होंने उल्टा उसे ही डराया धमकाया और बच्चों को स्कूल से निकाल देने की धमकी भी दी। शुक्रवार को फहीम उस्मानी ने मीडिया के सामने बताया कि बेटी सारा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। इस वजह से चिकित्सक ने उसे नहलाने के लिए मना किया था। उन्होंने बिना नहाए बच्ची को स्कूल भेज दिया। स्कूल में प्रिंसिपल ने नहाने के संबंध में बच्ची से पूछा तो उसने इंकार कर दिया। जिसके चलते उसके साथ इतनी मारपीट की गई कि वह बेहोश हो गई। आरोप लगाया कि बाद में स्कूल प्रबंधतंत्र ने बच्ची के बारे में पूछना तक गवारा नहीं समझा।
विज्ञापन

मामले की जांच कराकर स्कूल के विरुद्ध करेंगे कार्रवाई: एबीएसए
* स्कूल में शिक्षक द्वारा मारपीट किया जाना निंदनीय है। इस मामले की जानकारी उन्हें अभी तक नहीं मिली है। फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे। यदि आरोपों में सच्चाई मिलती है तो स्कूल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बच्चा बीमार हो या स्वस्थ उनके साथ मारपीट किए जाना गलत है। डा. प्रभात कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed