फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुराफाती रच रहे जिले का माहौल बिगाडने की साजिश

खुराफाती रच रहे जिले का माहौल बिगाडने की साजिश

Thu, 14 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खुराफाती रच रहे जिले का माहौल बिगाडने की साजिश
सहारनपुर। खुराफाती जिले का माहौल बिगाड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। एक के बाद एक सजिशें रची जा रही हैं। पांच दिन में पांच बार खुराफाती अपने मंसूबों को कामयाब बनाने की कोशिश कर चुके हैं। लोगों की सूझबूझ और पुलिस की सक्रियता के चलते मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जिले को संप्रदाय की आग में झोंकने का खुराफाती साजिश में लगे हुए हैं। जिससे जिले में बार-बार तनाव की स्थिति बन रही है। पुलिस ने यहां अपना सोशल पुलिसिंग का फंडा अपनाया और लोगों के सहयोग से न सिर्फ जिले का माहौल को बिगड़ने से रोका, बल्कि आरोपियों पर बेधड़क कार्रवाई भी की। देहात कोतवाली के ग्राम शेखपुरा कदीम में एक धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की गई। जिससे गांव में तनाव बन गया। लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया, प्रधान ने तीन लोगों पर एफआईआर कराई और पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए दो लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बेहट में भी इसी प्रकार की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई और वहां भी लोगों ने मामले को संभाला तथा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चिलकाना में खुराफातियों ने फिर से हरकत दोहराई और पुलिस ने लोगों की मदद से एक पर कार्रवाई भी की।
विज्ञापन

सोमवार की रात को नगर कोतवाली के मटियामहल में दो समुदायों में एक बार फिर मारपीट होने से तनाव की स्थिति बन गई। कोतवाली को घेरा गया। यहां दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधियों को बुलाकर मामले को शांत कराया गया, लेकिन दूसरे ही दिन रामपुर मनिहारान में दोनों समुदायों में पथराव हो ही गया। एक युवक को चोटें भी आईं। यहां लोगों ने समझदारी दिखाई और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। जिससे जिला एक बार फिर सुलगने से बचा। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से खुराफातियों के मंसूबे साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल पुलिसिंग के माध्यम से अधिकारी इन घटनाओं को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
-- मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि खुराफाती प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस किसी भी प्रकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। लोगों के सहयोग से जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाई गई है। जो भी शांति व्यवस्था में व्यवधान डालेगा, पुलिस उसे नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed