फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में चोरी

ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में चोरी

Sat, 02 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटानिया डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय में चोरी
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित रणजीत नगर में ब्रिटानिया के डिस्ट्रीब्यूटर गणपति ट्रेडर्स के कार्यालय से चोरों ने ताला तोड़कर कार्यालय में रखे लैपटॉप, मोबाइल, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

ब्रिटानिया के डिस्ट्रीब्यूटर गणपति ट्रेडर्स के चिराग मक्कड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को वह कार्यालय का ताला लगाकर घर गए थे। रात में किसी समय चोरों ने कार्यालय के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने कार्यालय में रखे दो लैपटॉप, एक मोबाइल, लगभग 12 हजार रुपये की नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को सुबह कार्यालय पहुंचने पर चोरी का पता चल सका। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मामले में जनकपुरी थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने का आरोप
सहारनपुर। चकहरेटी के देवेंद्र नगर निवासी रेणु धीमान ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उससे 25 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। उसके घर आकर आरोपी उसे धमका रहे हैं। शुक्रवार को उसके पति संजय धीमान जब स्कूटी पर जा रहे थे तो उनकी स्कूटी छीन ली। आरोपियों की पहले भी शिकायत थाना में दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में रेणु धीमान ने मानवाधिकार आयोग को भेजा गया पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed