{"_id":"5a1efd554f1c1b74698bedad","slug":"201511980373-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत, हत्या की आशंका
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहात कोतवाली के ग्राम रसूलपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के गले पर निशान मिलने के चलते गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
ग्राम रसूलपुर स्थित नूर मस्जिद के नजदीक रहने वाले आस मौहम्मद उर्फ आशु की पत्नी की मंगलवार की रात में किसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत का सुबह पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतका के गले में निशान पाए गए हैं। जिससे पुलिस गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सुबह आस मोहम्मद के रोने की आवाज सुनने पर जब उसके घर पहुंचे, तब घटना का पता चला। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगा कि मौत के क्या कारण है। रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
दुकान का शटर तोड़कर चोरी
सहारनपुर। न्यू शारदा नगर स्थित ईएसआई अस्पताल के सामने एक दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों के रेडीमेड कपड़े, साड़ियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
न्यू शारदा नगर में ईएसआई अस्पताल के ठीक सामने लवी कॉर्नर नाम से साड़ियां, रेडीमेड कपड़े और कॉस्ट्यूम के सामान की दुकान है। दुकानदार के अनुसार मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह किसी ने उन्हें दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी। जब उन्होंने दुकान पर पहुंचकर देखा तो चोरी का पता चला। चोरों ने रात में दुकान का शटर बारी से मोड़कर ऊपर उठा दिया और दुकान में घुसका दुकान में रखी कीमती साड़ियां, रेडीमेड कपड़े व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।