फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूटी सवार बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी

स्कूटी सवार बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी

Sat, 30 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी
स्कूटी सवार बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी से बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर बाइक और नगदी लूट ली। रंगेल निवासी अखिल पाल पुत्र वेदप्रकाश रात्रि में करीब 11 बजे उत्तराखंड के रायपुर में स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह नागल अहीर तिराहे पर पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसको रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर उसकी जेब से 700 रुपये की नगदी लूट ली। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गये। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed