{"_id":"59becb664f1c1bac688b516f","slug":"201505676134-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामले में जांच को देहरादून पहुंची टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप मामले में जांच को देहरादून पहुंची टीम
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अपहरण के बाद लखनऊ की युवती से गैंगरेप करने के मामले में सहारनपुर पुलिस पीड़िता को लेकर जांच के लिए देहरादून पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल और आइएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। मगर पुलिस के हाथ अभी कोई अहम साक्ष्य नहीं लगे हैं।
शनिवार की दोपहर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में नागल अहीर के पास सड़क किनारे इस युवती को नशे की हालत में कार सवार युवक फेंककर चले गए थे। तब युवती ने पुलिस को बताया था कि वह लखनऊ से देहरादून में अपनी फ्रेंड के यहां आई थी। वहां पर मार्किट में शॉपिंग करने गई थी, जिसके बाद वह रास्ता भटक गई थी। तब एक टेंपो चालक उसे आइएसबीटी के पास ले गया, जहां पहले से ही खड़ी कार में उसे जबरदस्ती बैठा दिया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने लड़की को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
रविवार को होश में आने पर युवती ने पुलिस को बताया कि कार में तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर यहां फेंककर चले गए थे। युवती के रिश्तेदार भी सहारनपुर पहुंचे। हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती द्वारा बताए घटनाक्रम की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने युवती को साथ लेकर देहरादून में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। आइएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरा सिस्टम की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस जल्द घटनाक्रम का खुलासा कर देगी।