{"_id":"59a859874f1c1bfe268b4a05","slug":"201504205191-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की तलाश में गए दो किशोर अंबाला में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम की तलाश में गए दो किशोर अंबाला में लापता
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। हिमामपुर गांव से काम की तलाश में हरियाणा के अंबाला गए तीन किशोरों में दो अचानक लापता हो गए। उनके परिजन थाने पहुंचे तो मामला अंबाला का बताकर पुलिस ने वहीं के थाने में कार्रवाई करने की बात कहीं।
थाना क्षेत्र के हिमामपुर गांव निवासी बबलू पुत्र जोहर सिंह एवं रविंद्र पुत्र अमर सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व गांव का ही एक किशोर उनके लड़कों सन्नी व जसवंत को अपने साथ अंबाला काम की तलाश में लेकर गया था। आरोप है कि वह खुद तो गांव में वापस आ गया, लेकिन उनके लड़के वापस नहीं आए। जब उन्होंने पूछताछ की तो उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। वें उसे लेकर अंबाला पहुंचे और अपने लड़कों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। निराश होकर वें गांव लौट आए और थाना नानौता पहुंचकर तहरीर देनी चाही तो पुलिस ने मामला अंबाला का बताकर वहीं के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहीं। उधर एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अंबाला का है। पीड़ितों को वहीं के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहीं गई है।