{"_id":"59418b244f1c1b83118b4596","slug":"201497467684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में हत्या की, कार से ले जाकर कातला के जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में हत्या की, कार से ले जाकर कातला के जंगल में फेंका
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में हत्या की, शव कार से ले जाकर कातला के जंगल में फेंका
सहारनपुर। फिजियोथेरेपिस्ट रवि सैनी की घर में ही हत्या की थी और रात के अंधेरे में शव को कार में डालकर कातला के जंगल में ले जाकर फेंक दिया था। हत्याकांड के दस दिन बाद भी फरार दो हत्यारोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने आरोपी युवती और उसके माता पिता को ही गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला हकीकत नगर में फिजियोथेरेपिस्ट का क्लीनिक चलाने वाले ग्राम रेड़ी मलकपुर निवासी रवि सैनी की विनोद विहार में रहने वाली उसकी प्रेमिका ने फोन करके उसे बुलाया था। पुलिस के अनुसार रवि दोपहर में अपनी प्रेमिका के घर में गया। जहां उसे प्रेमिका के भाई ने देख लिया और उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया था। जिससे मौके पर ही रवि की मौत हो गई थी। रवि की मौत के बाद परिजनों ने आपस में काफी देर तक सोच विचार करने के बाद रात में उसके शव को ठिकाने लगाने का निर्णय लिया। रात में प्रेमिका के दोनों भाई रवि के शव को कार में डालकर ले गए और ग्राम कातला के जंगल में फेंक दिया था। उसके बाद घर की सफाई कराकर आराम से सो गए। सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही उसके दोनों भाई फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के ही परिजनों को इसके बारे में जानकारी थी। पुलिस के अनुसार दोनों का एक दूसरे के यहां आना-जाना भी था। पुलिस ने हत्या के मामले में मौके पर मिले युवती और उसके माता, पिता को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन फरार दो अन्य आरोपियों को तलाश करने का प्रयास ही नहीं किया। पुलिस का मानना है कि जब युवती और उनके माता-पिता पुलिस की गिरफ्त में हैं तो आरोपी दोनों भाई भी अपने आप पुलिस के पास आ जाएंगे। सदर बाजार कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि दोनों को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि दोनों शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।