{"_id":"593ee46e1126f4156b8b4608","slug":"201497293934-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला नहीं किया तो अंजाम भुगतने की धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैसला नहीं किया तो अंजाम भुगतने की धमकी दी
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैसला नहीं किया तो अंजाम भुगतने की धमकी दी
सहारनपुर। बागपत के ग्राम टीकरी निवासी शिव कुमार ने अपनी बहन के गंगोह के ग्राम कम्हेड़ा निवासी ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या करने एवं फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिव कुमार का आरोप है कि उसकी बहन वर्षा की शादी 18 जनवरी 2016 को ग्राम कम्हेड़ा निवासी विक्की के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उसकी बहन पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसके साथ मारपीट करने लगे। मांग पूरी न होने पर 7 मई 2017 को जहर देकर उसकी बहन की हत्या कर दी। इस मामले में उसने विक्की समेत उसके 6 परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ विक्की को ही अब तक गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी उस पर रिश्तेदारों के साथ मिलकर उस पर फैसला करने के लिए दबाव बना रहे हैं और धमकी दी जा रही है कि फैसला नहीं किया तो उसका अंजाम भी बुरा होगा, उसे बर्बाद कर दिया जाएगा, उसे जान से मार देंगे। इससे उसकी जान माल को खतरा बना हुआ है। इस मामले में उसने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है
पिता को गायब करने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम खेड़ा माजरा मवीं खुर्द निवासी हैदर अली ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दो लोग उसके पिता भूरा को हरिद्वार किसी काम से ले जाने की बात कहकर 22 मई को घर से ले गए थे। तब से आज तक उसे पिता वापस नहीं लौटे हैं। हैदर अली ने एसएसपी को पत्र देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।