फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार दिन बाद भी नहीं लगा विवाहिता का पता

चार दिन बाद भी नहीं लगा विवाहिता का पता

Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद भी नहीं लगा विवाहिता का पता
सहारनपुर। हिम्मतनगर के टैगोर गार्डन से चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। परिजनों ने पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांधला निवासी श्रीधर शर्मा की बेटी रितु शर्मा अपनी ससुराल सहारनपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिम्मतनगर से 11 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जबकि रितु का बेटा शौर्य (ढाई वर्ष) तथा उसका मोबाइल फोन घर पर ही है। श्रीधर शर्मा ने रितु के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। श्रीधर शर्मा ने इस मामले में सदर कोतवाली में पति सचिन, ससुर राकेश शर्मा, सास ऊषा, बहनोई अंकुर तथा ननद प्रीति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवाहिता की तलाश में टीम लगाई है। लेकिन अभी तक विवाहिता का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा विवाहिता के पति सचिन को हिरासत में लिया गया है। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ कर रही है। रुचि का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed