फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फर्जी मेडिकल प्रमाण-पत्र बनाने के आरोप में अस्पताल कर्मियों पर रिपार्ट दर्ज

फर्जी मेडिकल प्रमाण-पत्र बनाने के आरोप में अस्पताल कर्मियों पर रिपार्ट दर्ज

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मेडिकल प्रमाण-पत्र बनाने के आरोप में अस्पताल कर्मियों पर रिपार्ट दर्ज
सहारनपुर। झगड़े के मामले में फर्जी मेडिकल प्रमाण-पत्र बनवाए जाने का आरोप लगाते हुए अंबेहटा पीर निवासी मशकूर ने कोर्ट के माध्यम से जनकपुरी थाना में जिला अस्पताल के चिकित्सक, रेडियोलॉजिस्ट समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अंबेहटा पीर निवासी मशकूर का आरोप है कि गांव में उसके भाई भतीजे से दूसरे पक्ष का एक साल पूर्व झगड़ा हो गया था। 18 जुलाई 2017 को उसके भाई भतीजे को जानलेवा हमले में झूठा फंसाने की नीयत से आरोपी पक्ष ने जिला अस्पताल के कर्मियों से साठगांठ करके फर्जी मेडिकल बनवा लिया। मशकूर का आरोप है कि चिकित्सक और रेडियोलॉजिस्ट ने एक व्यक्ति के सिर में गलत तरीके से फ्रेक्चर दिखा दिया। उसी मेडिकल के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा करा दिया गया। जब उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। दोबारा परीक्षण कराने में कोई फ्रेक्चर नहीं आया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस कारण न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जिला अस्पताल के चिकित्सक कुणाल जैन, रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर गजेंद्र सिंह, प्रमाण पत्र बनवाने वाले गांव खुर्द निवासी इजहार, गांव अंबेहटा पीर निवासी चांद मियां, मुफीद और जहीर के खिलाफ धोखाधड़ी एवं षड्यंत्र रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, चिकित्सक कुणाल जैन का कहना है कि उन्होंने एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट लगाई थी, पुलिस को इस संबंध में अपना बयान भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

-- दवा लेने निकला युवक लापता
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के रहमानी चौक का वसीम अहमद शुक्रवार सुबह जनकपुरी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सक के यहां दवा लेने आया था। परिजनों के अनुसार जब दोपहर तक भी वह वापस नहीं लौटा और उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इस मामले में परिजनों ने वसीम के गुम होने की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- मानसिक बीमार किशोर लापता
सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला सरकड़ी शेख निवासी महिला सईदा का बेटा सुहेल (13 वर्षीय) गत 12 जनवरी से लापता है। पहले तो सईदा और उसके परिवार के लोग खुद ही सुहेल को तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को सईदा ने कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सईदा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार है और बोल भी नहीं पाता ेहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed