फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपराध नियंत्रण में सहयोग देने का आह्वान

अपराध नियंत्रण में सहयोग देने का आह्वान

Mon, 17 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण में सहयोग देने का आह्वान
अपराध नियंत्रण में सहयोग देने का आह्वान
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली मंडी में हुई बैठक के दौरान इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाने में आमजन की अहम सहयोग होता है। क्षेत्र में बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कोतवाली मंडी परिसर में रविवार को इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा ने क्षेत्र के प्रबुद्घ लोगों की बैठक ली। इंस्पेक्टर ने कहा कि अपराध नियंत्रण में नागरिक पुलिस का सहयोग करें। क्षेत्र में सट्टा, खाईबाड़ी, नशा, गोकशी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलेगा। कोई अगर अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कोई व्यक्ति अगर अपराध में लिप्त है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, याकूब बुलंदशहरी, पार्षद मंसूर बदर, ज्योति अग्रवाल, मान सिंह जैन, शहजाद, व्यापारी राधे श्याम नारंग, महेश नारंग, राशिद अंसारी, समाजसेवी आमिर, दिलशाद, राजीव जैन, अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed