{"_id":"5bd3650ebdec2269c544b447","slug":"191540580622-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में वाजिद काला को फरार कराने के आरोपी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले में वाजिद काला को फरार कराने के आरोपी समेत दो गिरफ्तार
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। युवक को घायल कर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि कुख्यात बदमाश वाजिद काला को पुलिस कस्टडी से फरार कराने में इनमें से एक बदमाश भी शामिल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन के अलावा तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।
बृहस्पतिवार रात चिलकाना थाना पुलिस ने इंटेलीजेंस की सूचना पर पंचकुआं ग्राम के जंगल में यमुना नदी के पुल के पास से घेराबंदी करके दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से आरोपी नोमान उर्फ मन्नी निवासी शेरपुर पेलो थाना मिर्जापुर तथा दिलशाद उर्फ दिल्ला निवासी मोहल्ला कुरैशियान मिर्जापुर सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह ने गत 16 अक्तूबर को पठेड़ गांव के पास आश्रम के सामने से तीन राहगीरों को रोका था तथा मोनू पुत्र सुक्कड़ निवासी बरथाकायस्थ को घायल करके बाइक, नकदी, कागजात की फाइल और मोबाइल फोन लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने में चार बदमाश शामिल थे। एसपी सिटी ने बताया कि वारदात में शामिल बदमाश बिलाल और असलम फरार चल रहे हैं, फरार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
------------
-- नोमान ने वाजिद काला को फरार कराने में की थी मदद
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नोमान पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फरवरी 2016 में वाजिद काला निवासी जंधेड़ी (शामली) को पेशी से वापस लाते समय मिर्जापुर में बस रोक कर फरार कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी। वाजिद उर्फ काला अब तक फरार चल रहा है।
---------------
-- फरार बिलाल पर 15 हजार का इनाम
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस से बचकर भागे आरोपी बिलाल निवासी ग्राम टोडरपुर पर एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उस पर कई वारदातों का अंजाम देने का आरोप है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।