फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग के बहाने ले उड़े 35 हजार

पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग के बहाने ले उड़े 35 हजार

Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग के बहाने ले उड़े 35 हजार
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के दालमंडी पुल पर बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो व्यापारियों के बैग की चेकिंग के बहाने 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। व्यापारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

रविवार को देहरादून से दो व्यापारी अपने माल बिक्री की रिकवरी लेने के लिए दालमंडी पुल के पास बाजार में एक व्यापारी के यहां पहुंचे। दोनों व्यापारी अभी दुकान पर पहुंचे ही थे कि तभी एक बाइक पर दो लोग सवार होकर पहुंच गए। उन्होंने अपने आपको पुलिसकर्मी बताया और उनसे बैगों की तलाशी देने के लिए कहा। जब व्यापारियों ने इंकार किया तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि उन्हें नशीले पदार्थ की तस्करी किए जाने वालों की सूचना मिली है। उन्हें संदेह है कि बैग में नशीले पदार्थ हो सकते हैं। जिस पर व्यापारियों ने तलाशी के लिए बैग दे दिए। व्यापारियों का आरोप है कि एक बैग में 50 हजार रुपये थे, जबकि दूसरे बैग में आठ हजार रुपये थे। आरोपियों ने बैग की तलाशी लेकर रुपये हाथ में लिए और व्यापारियों के सामने ही एक पॉलीथिन में डाल दिए। उसके बाद दोनों आरोपी चले गए। उनके जाने के बाद जब व्यापारियों ने बैग खोलकर पॉलीथिन को देखा तो सन्न रह गए। पॉलीथिन में मात्र 13 हजार रुपये थे। जबकि 35 हजार गायब थे। व्यापारियों ने तुरंत ही शोर मचा दिया। लोगों ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चल सका। दोनों व्यापारी नगर कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने व्यापारियों की कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद व्यापारी चले गए।
विज्ञापन

इस संबंध नगर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि दो व्यापारियों से नशीली दवाओं की चेकिंग के बहाने पुलिसकर्मी बताकर बैग से 35 हजार रुपये निकाल लिए थे। व्यापारी ने शिकायत तो की थी, लेकिन कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed