फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पिकअप सवार लोगों ने दंपति की 15 हजार की रकम निकाली

पिकअप सवार लोगों ने दंपति की 15 हजार की रकम निकाली

Sun, 14 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पिकअप सवार लोगों ने दंपति की 15 हजार की रकम निकाली
नानौता (सहारनपुर)। तीतरो गांव में रिश्तेदारी में जा रहे एक दंपति के पर्स से कुछ लोगों द्वारा 15 हजार की रकम निकाल ली गई। देवबंद निवासी तहजीब पुत्र अफसर अपनी पत्नी नूजत जहां एवं एक बच्चे के साथ अपनी ससुराल तीतरो जा रहा था। नानौता पहुंचने पर उसने एक पिकअप गाडी चालक से तीतरो जाने के लिए लिफ्ट ली, जिसमें पहले से ही कुछ महिलाएं बैठी हुई थी। बताया कि उन्हें नानौता चौराहे से गंगोह मार्ग पर तकरीबन 4 किमी की दूरी पर उतार दिया। तथा किसी अन्य साधन से जाने के लिए कहा। दंपति का कहना था कि उन्हें नीचे उतारते ही गाड़ी चालक तेज गति से गंगोह की ओर चला गया। कुछ देर बाद उनकी नजर अपने पर्स पर पड़ी तो पर्स की चेन पर एक धागा बंधा हुआ था, जिससे उन्हें पर्स को खोलने में काफी समय लग गया। पर्स खुला तो उसमें 15 हजार रुपये की रकम नहीं थी। उसी समय आई डायल 100 की मदद से परिवार ने पिकअप की काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed