फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक सीज

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक सीज

Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक सीज
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने 35 बोतल अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा है। आरोपियों की बाइक भी सीज कर दी गई। बता दें कि क्षेत्र के अनेक गांवों में कच्ची शराब की कसीदगी की जा रही है। इस धंधे में जुडे़ लोग जंगलों में भट्ठी लगाकर शराब की कसीदगी करते है। इसके बाद बोतलों में भरकर इसे कुछ परचून की दुकानों और अन्य लोगों को सप्लाई कर दिया जाता है। इसके अलावा यमुना के रास्ते हरियाणा से देशी एवं अंग्रेजी शराब की तस्करी भी लगातार जारी है। कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो व्यक्ति बाइक पर अवैध शराब की बोतलें लेकर उसे बेचने के लिए ले जा रहे थे। सूचना पर एसआई सतवीर अत्री ने टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकडे़ गए आरोपियों गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी ऋषिपाल एवं अतर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed