{"_id":"5acfa04b4f1c1b1d3d8b4cf4","slug":"191523556427-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से निवेश कराकर फरार हुई कंपनी पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों से निवेश कराकर फरार हुई कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों के 14 लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर एक कंपनी पर समूह बनाने के नाम पर उनके पैसे हड़प कर फरार हो जाने का आरोप लगाए हुए कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
सहारनपुर के हिम्मतनगर निवासी संदीप कुमार सैनी, कृष्ण सिटी कालोनी निवासी पूरण चंद सैनी, बुड्ढाखेड़ा निवासी जुनैद, चौंदाहेड़ी निवासी पदम सिंह, बालपुर निवासी जोगेंद्र, मांडला निवासी कुलदीप, बैंगनी निवासी जसवीर, पुंडेन निवासी नेमचंद, मदनूकी निवासी सुनील, विनय विहार निवासी अमिताभ, खुब्बनपुर निवासी समय सिंह, पहासू निवासी सपना, शिक्षा देवी तथा तैय्यबपुर निवासी अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने सहारनपुर के जता रोड नुमाइश कैंप के निकट कार्यालय खोला और विज्ञापनों के जरिए आकर्षित कर कंपनी से लोगों को जोड़कर ग्रुप बनाने एवं कंपनी में निवेश कर लाभ कमाने का ऑफर दिया। लाभ की प्रत्याशा में उन्होंने स्वयं जुड़ने के साथ अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं जानकारों को कंपनी से जोड़ लिया और काफी धन कंपनी में जमा करा दिया। जब उनकी राशि मेच्योरिटी तक पहुंची, तभी कंपनी के पदाधिकारी अपना बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गए। इस मामले में उन्होंने लिखित शिकायत वित्त मंत्रालय, आरबीआई, मुंबई, कंपनी रजिस्ट्रार कानपुर, सेबी नई दिल्ली, लोक शिकायत विभाग नई दिल्ली में की। जिसकी जानकारी होते ही आरोपियों ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिससे उन्हें जान माल का खतरा हो गया है।
इस संबंध में लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।